नियम व शर्तें
यह सेवा क्या है
अभ्यास फ़र्स्ट उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए एक ऑनलाइन अभ्यास सेवा है। हम UPESSC या किसी सरकारी संस्था से जुड़े नहीं हैं।
हमारे प्रश्न और नोट्स सरकारी अधिनियमों, नियमों और आदेशों से बनाए जाते हैं और विषय-विशेषज्ञ द्वारा जाँचे जाते हैं। फिर भी किसी आधिकारिक निर्णय के लिए मूल सरकारी दस्तावेज़ ही मान्य है।
खाता
एक खाता एक व्यक्ति के लिए है। अपना लॉगिन किसी और से साझा न करें।
18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ही भुगतान कर सकते हैं।
भुगतान और मान्यता
पूरा पैक एक बार के भुगतान से खुलता है और परीक्षा तिथि के बाद ऐप में बताए गए दिनों तक मान्य रहता है। परीक्षा स्थगित होने पर मान्यता अपने आप बढ़ जाती है।
भुगतान के समय दिखाया गया मूल्य ही लिया जाता है। बाद में मूल्य बढ़ने पर आपसे दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सामग्री का उपयोग
सामग्री केवल आपकी निजी तैयारी के लिए है। प्रश्न, उत्तर या नोट्स की प्रतिलिपि बनाकर बाँटना, बेचना या किसी समूह/चैनल पर डालना मना है। ऐसा करने पर खाता बिना रिफ़ंड बंद किया जा सकता है।
आज का प्रश्न का शेयर कार्ड व्हाट्सऐप पर साझा करने के लिए ही बना है; उसे साझा करें।
कोई गारंटी नहीं
हम परीक्षा में किसी अंक, रैंक या चयन की गारंटी नहीं देते। तैयारी-मीटर केवल अनुमान है।
गलती की सूचना
किसी प्रश्न में गलती दिखे तो प्रश्न पर "समस्या बताएँ" दबाएँ। जाँच होने तक ऐसा प्रश्न हटाया जा सकता है।
विवाद
ये शर्तें भारतीय कानून के अधीन हैं। पहले नीचे दिए संपर्क पर शिकायत करें; हम 7 दिन में उत्तर देंगे।
संपर्क
संचालक: Aethon Labs LLP
ईमेल: aethonlabsllp@gmail.com
पता: No. 32/2, 34/1, Innov8 Prestige Tech Platina, 11th Floor, Kadabisanahalli, Bangalore, Karnataka, India, 560087